फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्पेलिंग में अंतर से परिवहन निगम में अटक रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिवहन निगम के ऑनलाइन कार्यों में नाम की स्पेलिंग के अंतर से वाहन मालिकों को परेशानी हो रही है। गाड़ी ट्रांसफर और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे कार्य इससे प्रभावित हैं। आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में स्पेलिंग की गड़बड़ी से ऑनलाइन प्रक्रिया अटक जाती है।
विज्ञापन

यह निगम के अधिकारियों के लिए भी चुनौती है। ऑनलाइन व्यवस्था में आधार और आरसी में भिन्न स्पेलिंग होने पर आवेदन अस्वीकृत होते हैं। वाहन मालिक नाम सही कराने पहुंचते हैं। अधिकारी उन्हें डीलर के पास जाने या स्टांप पेपर पर लिखकर देने की सलाह देते हैं। स्टांप पेपर तैयार करवाकर ही आरसी में नाम ठीक कराया जा सकता है। एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था छोटी सी गड़बड़ी भी स्वीकार नहीं करती। उन्होंने भविष्य में रुकावट से बचने के लिए स्पेलिंग में सुधार को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें