फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गुलाबी ड्रेस में ई-रिक्शा चलातीं नजर आएंगी महिलाएं

Mon, 04 Nov 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिलाओं को सजग और सबल बनाने के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की है। योजना के तहत अब शहर में जल्द पिंक ई-रिक्शा दौड़ते दिखाई देंगे। गुलाबी ड्रेस में ये रिक्शे महिलाएं चलाएंगी।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की 60 महिलाओं को इस योजना से लाभांवित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जनपद की 60 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।
प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन की करा दिया गया है। लाभार्थियों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के लिए चयनित महिलाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस, सस्ते ब्याज दरों पर ई-रिक्शा खरीदने के लिए सरल फाइनेंस प्रक्रिया की सुविधा उपलब्ध कराते हुए सब्सिडी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक ई-रिक्शा के लिए 15 आवेदन उद्योग विभाग में आए हैं। इन आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद ऋण स्वीकृति के लिए फाइल बैंकों को भेजी गई है। बैंक से ऋण पास होते ही महिला लाभार्थियों को ई-रिक्शा मुहैया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें