फोटो 23 एमएएचपी 07 परिचय-समारोह में गरबा की प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को सम्मानित करतीं अतिथि
महोबा। नवरात्र में गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा व सांस्कृतिक उत्साह का परिचय देने वाली महिलाओं और युवतियों को मां चंद्रिका उत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित गरबा सम्मान व दशहरा मिलन समारोह में महिला शक्ति का उत्साह देखते ही बना। सम्मान के लिए नाम पुकारे जाने पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने गरबा और डांडिया में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में निधि रावत, चायना तिवारी, प्रज्ञा द्विवेदी, रजनी सक्सेना, माधवी पुरवार, किरन नायक, पूजा, अर्चना शुक्ला, रेखा जाटव, रुचि रिछारिया, कल्पना सोनी, अंजलि पचौरी और प्रिंसी सोनी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान नीरज रावत, रूपेंद्र सिंह राजपूत, राकेश शर्मा, प्रदीप सक्सेना, अनुराग तिवारी, अंशु द्विवेदी मौजूद रहे।
फोटो 23 एमएएचपी 07 परिचय-समारोह में गरबा की प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को सम्मानित करतीं अतिथि