फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद से लिए धक्का-मुक्की से जूझीं महिलाएं, बैरंग लौटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रबी फसल की तैयारी में जुटे किसानों के लिए खाद की समस्या परेशानी का सबब बन गई है। समय पर पर्याप्त खाद न मिलने के चलते खेतों में पलेवा का काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रबी फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। धनुषधारी सहकारी समिति में बुधवार को खाद को लेकर मारामारी मची रही। महिला किसानों को धक्का-मुक्की से जूझना पड़ा। दिनभर कतारों में लगने के बाद भी खाद न मिलने से किसान मायूस होकर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

कस्बा स्थित धनुषधारी सहकारी समिति में खाद के लिए सुबह से किसानों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते समिति के बाहर किसानों की कतारें लग गईं। इस दौरान भारी संख्या में महिला किसान भी खाद को लेकर समिति पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण महिला किसानों को खाद के लिए धक्का-मुक्की से जूझना पड़ा। इसके अलावा समिति परिसर में पूरे दिन धूप में किसानों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं।
किसान रामदेवी, जयलक्ष्मी, रामकुंवर, मन्नू देवी आदि का कहना था कि फसल का उत्पादन कैसे होगा इसकी चिंता में वह परेशान हैं। खाद लेने के लिए आए किसानों ने बताया कि यदि उन्हें समय से खाद नहीं मिली तो पैदावार कम होगी। वैसे ही बुंदेलखंड में किसानों की हालत खराब है। वर्षा अधिक होने के कारण पहले ही खरीफ की फसलें नष्ट हो चुकी हैं। अब रबी फसल की बुआई के लिए किसान खाद के लिए परेशान हैं। सहायक निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि स्टाफ की कमी से खाद वितरण में दिक्कत आ रही है। जल्द ही सभी किसानों को खाद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें