फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को आल्हा चौक पर घरेलू गैस के दाम में हुई अघोषित वृद्घि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डेढ़ दर्जन कांग्रेसी महिलाओं ने चूल्हे में लकड़ी लगाकर, उपले से रोटियां बनाकर प्रदर्शन किया। बाद में केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजकर गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शकीला बानो के नेतृत्व में दीपा, भगवती, आशा, नसीमा, कुंवर, विद्या, लक्ष्मनिया, क्रांति, परमी, विमला, शबाना, साजदा खातून, पिंकी, माया, निर्मला व आशा सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने साथ खाली गैस सिलेंडर भी लाई थीं।
उन्होंने चूल्हे में लकड़ी लगा व कंडे से रोटियां बनाकर विरोध जताया। महिलाओं ने सोनिया व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। 900 रुपए में घरेलू गैस मिल रही है। इसे खरीदने में गरीब वर्ग असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें