फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप निर्माण न होने पर महिलाओं ने उखाड़ी सड़क

Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम नेकपुरा में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस विभाग) द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क महिलाओं ने उखाड़ दी। शिकायत पर मौके पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस भी महिलाओं की भारी भीड़ देख बैरंग लौट आई। ग्राम प्रधान ने सड़क उखाड़ने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की
विज्ञापन


मांग की है। ग्राम नेकपुरा में एक सप्ताह पहले करीब 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था आरईएस द्वारा कराया जा रहा था। 100 मीटर सड़क का निर्माण होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क बनने पर रोक लगा दी। जिसकी शिकायत आरईएस के इंजीनियर और ठेकेदार ने थाना पनवाड़ी में की।

रविवार को थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान और लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि को राजस्व विभाग की बताते हुए पुलिस की मौजूदगी में सड़क का निर्माण करा दिया।शाम को पुलिस के लौटते ही गांव की महिलाओं ने कई जगह सड़क उखाड़ दी। इसकी शिकायत
विज्ञापन


ठेकेदार ने पुन: थानाध्यक्ष पनवाड़ी से की। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ शाम को नेकपुरा पहुंची। जहां भारी संख्या में महिलाएं नारेबाजी करने लगी। महिलाओं की भारी भीड़ देख पुलिस बैरंग लौट आई। ग्रामीण चंद्रभान, प्रताप, मंगल, रवींद्र का कहना है कि सड़क मानक के अनुरूप न बनाए जाने के

कारण कुछ हिस्से की सड़क उखाड़ दी गई है। उधर, ग्राम प्रधान जयचंद्र का कहना है कि मार्ग पर कुछ ग्रामीण अवैध कब्जा किए हैं। उनके चबूतरे हटने से वह नाराज होकर महिलाओं को आगे करके सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे है। ग्राम प्रधान ने नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें