फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिलाओं व युवतियों ने सीखे सिलाई व सॉफ्ट टॉयज के हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे महिला सिलाई और सॉफ्ट टॉयज निर्माण प्रशिक्षण के समापन पर 60 महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस दौरान महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महिला सिलाई का 31 दिन और सॉफ्ट टॉयज का 14 दिन प्रशिक्षण चला। संस्थान के निदेशक रामकुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से बैंक ऋण का लाभ लेकर व्यवसाय शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवतियों व महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
अग्रणी जिला प्रबंधक सरोज कुमार ने महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए व्यवसाय संबंधी जानकारी दी। संकाय सदस्य अरुण उपाध्याय व दीपा रैकवार ने बताया कि सिलाई का काम व्यापक है। इस काम से बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। यहां पर पूर्व निदेशक हरनारायन मिश्र, नीलम देवी, राजेंद्र शर्मा, नीलम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें