फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिकअप की टक्कर से पैदल घर जा रही महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 01 परिचय-रामश्री राजपूत (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के गंज गांव में मंगलवार की देर शाम मां बघराजन मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से खेत से पैदल घर जा रही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना से दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंज निवासी रामश्री राजपूत (45) मंगलवार को खेत गई थी। देर शाम वह घर लौट रही थी। तभी गांव के मां बघराजन मंदिर के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी नौगांव ले गए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पति रवि राजपूत ने बताया कि पत्नी घर लाैट रही थी तभी हादसा हो गया। घटना से दो बेटे रिवेश व सतीश रो-रोकर बेहाल हैं। धवर्रा चौकी प्रभारी राधामोहन त्रिवेदी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 16 घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 16 लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव निवासी विपिन (23) मंगलवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहा था तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसी तरह भटीपुरा निवासी नरेंद्र, महानपुरा निवासी प्रदीप, आलमपुरा निवासी तेजप्रकाश, बारीगढ़ निवासी आशीष, चितहरी निवासी शोभित, इंदौरा निवासी मोहित, मामना निवासी प्रांशू, पौथिया निवासी मोनू, सालट निवासी तुलसारानी, रावतपुरा निवासी सुदामा, सूपा निवासी अहिल्या, राजावार्ड निवासी हिमांशु, समदनगर निवासी शिवम, लवकुशनगर निवासी मनोहरलाल और महाराजपुर निवासी रामकुमारी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल में मोहित, प्रांशू व मोनू की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें