फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर महिला की मौत, पति घायल

Thu, 16 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुएं में पानी भरने गई एक महिला का पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई। इसमें लोहे का एंगल महिला के सिर में लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। पत्नी को बचाने के लिए पति भी कुएं में कूंद गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति को गंभीर हालत में कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया।
विज्ञापन



थाना पनवाड़ी के गांव स्योड़ी निवासी रामदेवी (36) पत्नी हरनारायण खेतों में कटाई करा रही थी। शाम को कुएं में पानी भरने गई। अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिरी उसके सिर पर लोहे का एंगल लग गया। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी कुएं में कूद गया। ड्ढद्यद्यह्य वह भी एंगल लगने से घायल हो गया।

आसपास के ग्रामीणों ने एकजुट होकर दोनों को कुएं से बाहर निकाला] लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पति हरनारायण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया जबकि महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें