कुरारा (हमीरपुर)। कदौरा में शादी कार्यक्रम से लौटकर बेटे के साथ घर जा रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कस्बा निवासी प्रेमलता (40) पत्नी दिनेश उर्फ सिबलू गुप्ता अपने बेटे दिव्य गुप्ता के साथ एक शादी से लौटकर वापस घर आ जा रही थीं। डामर गांव के पास गड्ढे में बाइक पड़ने से वह उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इससे उनके सिर में गंभीर चोंट आ गई।
गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई राजीव गुप्ता ने बताया कि बहन अपने देवर के साले की शादी में शामिल होने बृहस्पतिवार को कदौरा गई थीं।