फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 13 Jul 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कीरत सागर तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। शुक्रवार की सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई श्यामबाबू ने बताया कि उसका भाई मोहल्ला जकरियापीर निवासी लालता प्रसाद रैकवार (30) मजदूरी करता था।
बृहस्पतिवार को वह घर से कीरत सागर में मछली मारने की बात कहकर निकला था। सुबह घाट पर उसके कपड़े व चप्पल रखी मिली। मृतक की मां रामप्यारी ने बताया कि बेटा अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें