फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चाकू के हमले से घायल महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 13 Aug 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 16 परिचय-जाम लगाए आक्रो​शित परिजनोंं को समझाते सीओ दीपक दुबे। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला समदनगर में लेनदेन के विवाद में तीन दिन पहले दामाद के चाकू के हमले से घायल सास की बुधवार को ग्वालियर में इलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों व मोहल्लेवासियों ने कानपुर-सागर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत कराया तब जाम खुल सका।
विज्ञापन

समदनगर निवासी श्यामबाई (55) दस अगस्त की शाम कजली मेला देखकर घर लौटी थी। तभी दामाद जालम रैकवार ने सास पर चाकू से पेट पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। जहां बुधवार को उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका की बेटी सुनीता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। पति ने दस लाख रुपये धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिए थे। विवाद के बाद वह मायके आ गई थी। आरोप लगाया कि उसका पति पहले भी परिवार के साथ मारपीट कर चुका है। इसी खुन्नस के चलते एक बार फिर मां पर चाकू से हमला किया गया। इससे उनकी जान चली गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनोंं ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय व सीओ दीपक दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि महिला को उसके दामाद ने आपसी विवाद के दौरान घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घायल महिला की इलाज दौरान मौत हुई है। धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें