फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के महुआबांध गांव में बीमारी से महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महुआबांध निवासी माया देवी (55) काफी समय से बीमार चल रही थीं। कई स्थानों पर इलाज कराने के बाद भी आराम न मिलने से वह परेशान रहती थी। रात के समय पति-पत्नी खाना खाने के बाद सो गए। मंगलवार की सुबह पति बिहारीलाल अहिरवार मूंगफली की थ्रेसिंग करने खेत पर चले गए।
इसी दौरान मायादेवी ने घर में पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। बेटा रवि जब घर पहुंचा तो मां को फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना पुलिस व परिजन को दी। मृतका के बेटे ने बताया कि मां बीमार रहती थी। इलाज के बाद भी आराम न मिलने से वह परेशान थी। हो सकता है इसी के चलते मां ने यह कदम उठाया हो। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें