फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मारपीट में मां-बेटी समेत सात घायल, 18 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कबरई के पहरा निवासी सौरभ विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के रामकुमार वर्मा, उसका बेटा संगम, सागर व साथी राकेश वर्मा प्रतिदिन अभद्रता कर परेशान करते हैं। मंगलवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर चला गया। तभी चारों ने घर के दरवाजे पहुंच उसकी मां गोमती और बहन दिव्या के साथ मारपीट की। मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त रौनक परिहार को भी बेरहमी से पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की सावित्री ने सौरभ, उसके भाई पवन, साथी लवकुश विश्वकर्मा व रौनक के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक अन्य घटना में थाना खन्ना के सिरसीखुर्द निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ नवंबर को उसके पिता शिवविजय के साथ गांव के ही बरदानी, अभिषेक, आशाराम, नवल वर्मा समेत पांच लोगों ने मारपीट कर दी। बचाव करने आए लाखन सिंह और शुभम सिंह को भी हमला कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की गीता ने शिवम, उसके भाई कार्तिक सिंह, साथी शिवविजय सिंह, उसके बेटे लाखन व विपिन सिंह के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें