फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर पुत्री की मारपीट व जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली कुलपहाड़ के सेलाखालसा गांव निवासी हल्काई कुशवाहा ने अपनी पुत्री अनुसुईया (23) की शादी 25 जून 2019 को लाड़पुर निवासी गणेशा के पुत्र मनोज के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की शाम अचानक अनुसुईया की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां सोमवार की सुबह उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता ने बताया कि पुत्री की शादी के बाद से ही पति मारपीट करता था और एक लाख रुपये व बाइक की मांग करता था। आरोप लगाया कि दामाद परिजनों के साथ अनुसुईया की अक्सर मारपीट करता था। दो बार पंचायत हुई, जिसमें समझौता होने के बाद भी मारपीट की जाती रही। रविवार को एक बार फिर मारपीट की गई और बाद में अनुसुईया को जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से मृतका की मां गौरीबाई, बहन फूलकुंवर, लाड़कुंवर, भाई कोमल व शंकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें