फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई में घर में अकेली महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने से हड़कंप मच गया। छह माह की मासूम बच्ची महिला के शव के समीप रोते बिलखती मिली। सूचना पर अपर एसपी व सीओ ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

ग्राम रिवई निवासी राखी यादव (34) पत्नी रामप्रकाश यादव गुरुवार को घर पर अपनी छह माह पुत्री आराध्या के साथ अकेली थी, जबकि पति रिश्तेदारी में बाहर गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को आशंका हुई। मासूम बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी अंदर गए तो महिला मृत अवस्था में तखत पर पड़ी थी, जबकि बच्ची समीप में रो रही थी। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस व मृतका के पति को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ चरखारी दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार, चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने बताया कि देर शाम महिला व मासूम बच्ची घर के अंदर जाते देखी गई। महिला की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतका का पति खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें