फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी खासी हो या बुखार, चिकित्सक की सलाह लेकर कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगों में दहशत है। लोग हल्की दिक्कत होने पर अस्पताल जाने से बच रहे हैं। आएदिन मौसम में बदलाव हो रहा है। लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए अमर उजाला ने ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को लोगों ने मोबाइल से जिला अस्पताल के एमबीबीएस डॉ. गुलशेर से सवाल कर अपनी समस्या बताई। अधिकांश लोगों ने सूखी खांसी व बुखार होने की बात कही। जिस पर चिकित्सक ने बदले मौसम में वायरल की आशंका जताते हुए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराकर उपचार कराने की सलाह दी। कहा कि लापरवाही से बीमारी बड़ा रूप ले लेती है। यदि सही समय पर बेहतर उपचार मिले तो जल्द आराम हो जाता है।
विज्ञापन

चिकित्सक से लोगों ने किए सवाल
सवाल- काफी समय से खांसी के साथ बलगम आता है, क्या करें?- नारायणदास सोनी, श्रीनगर
जवाब- यदि खांसी आने की शिकायत लंबे समय से है तो बलगम की जांच कराएं। जांच के बाद ही सही उपचार मिल सकेगा।
सवाल- मेरी एक साल की बच्ची को उल्टी आ रहीं हैं, क्या करें?- रामसनेही, रतौली
जवाब- उल्टी की समस्या है तो ओनडेम सीरप लेकर बच्ची को पिलाएं और पानी उबालकर दें। जल्द आराम मिल जाएगा।
सवाल- एक सप्ताह से हल्का बुखार है, दवा खाने से बुखार उतर जाता है और बाद में दोबारा आ जाता है क्या करें?- लक्ष्मीप्रसाद साहू, सिजहरी
जवाब- मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार हो सकता है। नजदीक के सरकारी अस्पताल में जांच कराकर उपचार कराएं।
सवाल- पेट के बगल में गांठ है, जिससे दर्द रहता है क्या करें? -एलसी अनुुरागी, महोबा
जवाब- गांठ की समस्या पुरानी है, जिसकी अस्पताल में जाकर जांच कराएं, तभी समस्या का समाधान हो सकेगा।
सवाल- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें? -नीरज यादव ननौरा
जवाब- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर पर ही रहें। जरूरत होने पर घर से बाहर निकलते समय मास्क से मुंह व नाक को अच्छी से ढक कर रखें। यदि आप काम पर जाते हैं तो एक मीटर की दूरी बनाए रखें और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहे।
सवाल- चार माह से सिर में दर्द की शिकायत है, क्या करें? -अकबर अंसारी, महोबा
जवाब- सिर में लगातार दर्द रहने पर जिला अस्पताल आकर जांच कराएं। सही कारण पता चलने पर ही दिक्कत दूर होगी।
सवाल- एक सप्ताह से सूखी खांसी आ रही है, उपचार बताएं? - प्रतीक्षा, महोबा
जवाब- सूखी खांसी व बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और नजदीक के सरकारी अस्पताल में जांच कराकर उपचार कराएं। खासते समय मुंह पर रुमाल लगाएं।
सवाल- डायबिटीज व ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या है, क्या करें? -सकील सिद्दीकी, चरखारी
जवाब- ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात के लिए तनावमुक्त रहें। यदि जरूरत समझे तो नियमित दवा का सेवन करें, जिससे आराम रहेगा।
सवाल- मौसम में बदलाव होने से खांसी व जुखाम की समस्या है। -सलीम खान, श्रीनगर
जवाब- यदि खांसी व जुखाम दो से तीन दिन में ठीक नहीं होता तो अस्पताल आकर जांच व उपचार कराएं। ठंडे पानी का सेवन न करें। यदि हो सके तो पानी को उबालकर गुनगुना पिएं, जिससे जल्द आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- कुछ दिन से खांसी व बुखार की समस्या है क्या करें? -रामसिंह राजपूत, सिजरिया
जवाब- खांसी व बुखार की वजह मौसम में बदलाव भी हो सकता है। घबराने की जरूरत नहीं हैं। जांच कराकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें