फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मूंगफली खोदते समय करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। थाना अजनर के बुधौरा गांव में सोमवार की दोपहर खेत पर मजदूरी करने गई महिला की ट्यूबवेल पर करंट लगने से मौत हो गई। वह मूंगफली फसल खोदने गई थी। घटना से तीन बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधौरा निवासी कविता (32) गांव में ही एक खेत पर मूंगफली की फसल खोदने गई थी। प्यास लगने पर ट्यूबवेल पर पहुंची जहां ट्यूबवेल चलाते समय तारों के संपर्क में आ गई। परिजन अचेत अवस्था में महिला को सीएचसी जैतपुर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति चंद्रशेखर ने बताया कि वह दोनों मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी गांव में ही खेत पर मूंगफली उखाड़ने गई थी जहां हादसा हो गया। घटना से तीन बेटियां रूपा (09), मोहनी (06) और गुड्डी (03) रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अजनर विनोद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें