फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला की मौत, कान के बाले नोचे, हत्या का शक

Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के खोया मंडी में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर कान के बाले नोंचने और हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

खोया मंडी निवासी किरन पुरवार (65) बुधवार की रात करीब नौ बजे घर पर थीं जबकि पति संतोष पुरवार किराना दुकान में थे। रात दस बजे जब वह दुकान बंदकर घर पहुंचे तो पत्नी अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
जनपद प्रयागराज निवासी दामाद विशाल ने बताया कि घर पर सास-ससुर रहते थे। ससुर घर के पास ही किराना की दुकान चलाते हैं। ससुर का फोन आया कि किरन बेसुध पड़ी है और कुछ बोल नहीं रही है। जब उन्होंने आवाज लगाई और हिलाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सास के कान के बाले खींचकर निकाले गए थे। इससे उनके कान पर चोट के निशान हैं। दामाद ने हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि लूट की घटना के कोई पुष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें