फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। मुस्करा-खरेला मार्ग पर बसौठ गांव के पास सड़क किनारे भैंस चरा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उछलकर खाई में गिरी महिला एक घंटे तक तड़पती रही।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
बसौठ गांव निवासी कढ़ोरा अहिरवार की पत्नी देवकी (55) रोजाना की तरह बुधवार की शाम बसौंठ गांव में सड़क किनारे भैंस चरा रही थीं। तभी महोबा की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी।
इससे महिला उछलकर दस फीट दूर खाई में गिर गई। करीब एक घंटे बाद चरवाहे वहां से गुजरे तो महिला को घायल अवस्था में देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें