फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनतम तकनीक से किसान करें खेती : उपनिदेशक

Wed, 17 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के निस्तारण कि लिए बुधवार को सेवा योजन कार्यालय सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने शिरकत कर समस्याओं से रूबरू कराया। इस मौके पर किसानों को नवीनतम तकनीकी से करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि आरपी चौधरी ने कहा कि शासन द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का किसान लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट अनुदान पर बांटे जाने की योजना है, इसलिए किसान स्प्रिंकलर सेट लेकर अनुदान राशि का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सिंचाई के साधन बढ़ने से उत्पादन बढ़ेगा। जिला सहायक निबंधक कामेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे खाद और बीज का इस्तेमाल करें, इससे उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान कम पानी वाली फसल लगाएं। उन्होंने इस मौके पर किसानों से सब्जी और बाग बगीचे लगाने पर भी जोर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि फलस में किसी भी तरह का रोग लगने पर वह अधिकारियों से संपर्क कर दवाएं लेकर फसल पर छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि रोग लगने से धीरे-धीरे पूरी फसल नष्ट्र हो जाती है। किसानों को फसल की उच्य स्तरीय देखरेख करनी चाहिए। अंत में विभिन्न गांव से आए किसानों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन देते हुए किसी भी समय वह कृषि संबंधी जानकारी लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें