फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रीप्रेजेंटेटिव्स एसोशिएशन के तत्वावधान में अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
विज्ञापन

एसोशिएशन कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर आल्हा चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर दवाओं के दाम कम करों, नकली दवाएं बंद करों, दवा प्रतिनिधि के कार्य के घंटे तय करों, जैसे स्लोगन की तख्तियां लेकर चल रहे थे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उत्तरप्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम  के तहत लाभ दिलाए जाने, सेल्स कर्मचारियों के  न्यूनतम वेतन निर्धारण किए जाने। औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2(एस) में संशोधन किए जाने। एम्पलाइज विवाद अधिनियम 1976 की धारा में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को वर्क मैन घोषित किए जाने। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों में कार्य करने से न रोके जाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर एसोशिएशन के सचिव सत्यवान सोनी, अध्यक्ष सौरभ सोनी, बीसी मिश्रा, रवेंद्र तिवारी, संकल्प रुसिया, नितेश जायसवाल, सत्सेंद्र दुबे, ब्रजेश, पंकज मिश्रा, सोनू सिंह, अजय मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, पंकज तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, विवेक शुक्ला, विवेक सेठ, अंकित पाटकार, रवेंद्र सोनी, आशीष मिश्रा, अमित, अश्वनी सहित तमाम पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें