फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख

विज्ञापन
जला पड़ा गन्ने का खेत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर के ग्राम बड़खेरा में अचानक एक खेत में आग लग जाने से 12 बीघे में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। खेत में रखी बैलगाड़ी भी आग की चपेट में आकर धूं-धूंकर जल गई। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुुुआ है।
ग्राम बड़खेरा निवासी भौना अहिरवार पुत्र खरैया अहिरवार के 12 बीघा खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी। इसी फसल को बेचकर किसान अपने परिवार का खर्च चलाता है। अचानक शनिवार को गन्ने के खेत में आग लग जाने से आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग के उग्र रूप ले लेने से ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के कुंओं के पंपिंग सेट मशीने चलाकर आग बुझाई गई। दो घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड से खेत मालिक का लाखों रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने से किसानों ने आसपास के खेतों को झुलसने से बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें