फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ों से आ रहीं हवाओं ने बढ़ाई गलन

Sun, 07 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाओं से रात में गलन बढ़ गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सर्दी का असर देखने को मिला। सुबह नौ बजे के बाद सर्दी का असर कुछ कम हुआ लेकिन दोपहर के समय कुछ देर के लिए ही धूप निकली। शाम होते ही फिर से सर्द हवाएं चलने लगीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 67 फीसदी और हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि तीन से नौ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें