फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साइंस फेस्टिवल में कशिश के स्टार्टअप की हुई सराहना

Sun, 07 Dec 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 12 परिचय-कार्यक्रम में छात्रा क​शिश से बातचीत करते केंद्रीय अर्थ एवं साइंस मिनि
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। हरियाणा के पंचकुला में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में कस्बा कुलपहाड़ निवासी होनहार छात्रा कशिश ने अपना स्टार्टअप प्रस्तुत किया। रविवार को साइंस फेस्टिवल के मंच पर कशिश ने स्टार्टअप इवेंट में अपने प्रोडक्ट जैन वैदिक को केंद्रीय अर्थ एवं साइंस मिनिस्टर डॉ. जितेंद्र सिंह के सामने प्रदर्शित किया। केंद्रीय मंत्री को यह स्टार्टअप इतना पसंद आया कि उन्होंने स्टेज पर बुलाकर देखा और अपने सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सेक्रेटरी ने भी कशिश को मंत्रालय में अपने प्रोडेक्ट के साथ आने के लिए आमंत्रित किया। कुलपहाड़ निवासी कशिश गुड़गांव की मंगलम यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी मां स्वाति व पिता पंकज कस्बा कुलपहाड़ और जैतपुर में इंटर कॉलेज संचालित कर रहे हैं। नगर की बेटी की इस सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व कुलपहाड़ विकास समिति ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें