फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे कैदी की पत्नी ने पत्थर से कूंचकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। दो माह पहले पेरोल पर छूटकर आए कैदी की पत्नी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी का आरोप है कि पति शराब के नशे में तलवार लिए उसे जान से मारने का प्रयास कर रहा था। बचाव उसे पत्थर मारने पड़े, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट मृतक की बहू सायरा ने सास जुलेखा के खिलाफ कोतवाली चरखारी में दर्ज कराई है। पुलिस ने जुलेखा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पिता की मौत होने और मां के जेल जाने से घर में माहौल गमगीन है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ चरखारी, कोतवाल घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुर्कियानापुरा निवासी मो. रसीद (65) पुत्र नबी बख्श चाकू, छुरियों में धार लगाने का काम करता था। करीब छह साल पहले मो. रसीद ने अपने साढू को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मरणासन्न कर दिया था। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया था। अदालत ने अभियुक्त को सात साल की सजा सुनाई थी। अभियुक्त पांच साल से महोबा जेल में बंद था। बाद में उसे हमीरपुर जेल भेजा गया था। कोरोना के चलते मोहल्ला तुर्कियाना निवासी रसीद को जेल से रिहा किया गया था। छूटने के बाद वह पत्नी से दूरी बनाए था। गुरुवार को बच्चों के बाहर होने के कारण पत्नी घर पर अकेली थी, तभी वह तलवार लेकर पत्नी पर हमलावर हो गया। पत्नी चीखती हुई छत पर चढ़ गई। पीछे से पति को आता देख उसने छत पर रखे ईंट और गुम्मे से पथराव कर दिया। एक ईंट उसके सिर पर लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। पत्नी ने नीचे उतरकर घायल पति की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें