फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बच्चे की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 16 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने पत्नी और 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर एसपी, सीओ, एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


थाना खरेला के ग्राम धवारी निवासी भगवंत सिंह (42) पुत्र सुगर सिंह पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। भगवंत सिंह के नाम आठ बीघा जमीन थी, जिसमें वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। भगवंत सिंह ने इलाहाबाद बैंक खरेला शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा साधन सहकारी समिति का 35 हजार रुपये बकाया था। तीन साल से उपज न होने से वह परेशान था। वह बेंदो स्थित पेट्रोल पंप पर वहीं रहकर काम करने लगा था।

बुधवार को पत्नी सीता देवी की तबीयत खराब हो जाने पर भगवंत सिंह घर लौटा। उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में उपचार कराया। आर्थिक तंगी से परेशान भगवंत सिंह ने रात में पत्नी सीता देवी (40) और पुत्र हिमांशु (12) को तमंचे से गोली मार दी। पत्नी और पुत्र की मौत हो जाने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गुरुवार की सुबह घटना की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर अपर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ गुरुदयाल कटियार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। पति, पत्नी और पुत्र की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें