ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित शैक्षिक कार्यशाला में 21वीं शताब्दी की शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हाईटेक युग में शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है। ऐसे में शिक्षक अध्यापन कार्य को प्रभावशाली बनाए। जिससे बच्चे सफलता हासिल कर सके।
कार्यशाला में एलके त्रिवेदी ने शिक्षकों को अध्यापन कार्य प्रभावी बनाने के नए तरीके बताए। उन्होंने विद्यालय में क्लास मैनेजमेंट, क्लास कंट्रोल एवं रुचिकर शिक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव को देखते हुए शिक्षक अध्यापन कार्य का तरीका भी बदले।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नंहू सिंह, उमाशंकर व्यास, संतोष कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।