फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंडरपास में तीन फीट तक जलभराव, एक माह से रास्ता बंद

Sun, 12 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अंडरपास किसानों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बना है। अंडरपास में पिछले एक माह से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरा है। इससे किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आवागमन पूरी तरह ठप है। परेशान किसानों ने अंडरपास का पानी खाली कराए जाने के लिए उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


कुलपहाड़ स्टेशन के पास अंडरपास (415) बनाया गया है। इससे कुलपहाड़ कस्बे के मोहल्ला कठवरियापुरा, सतियनपुरा, सेनापति वार्ड, राजावार्ड आदि वार्डों के करीब पांच हजार लोग आवागमन करते हैं। अंडरपास से ही करीब 450 किसान अपने खेतों पर जाते है। जलभराव की स्थिति में पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास से पानी खाली करने की व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है। इधर एक माह पहले बारिश होेने से अंडरपास में जलभराव हो गया था। ठेकेदार की मनमानी के चलते अभी तक इसे खाली नहीं कराया गया। इससे किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आवागमन पूरी तरह ठप है।

कुलपहाड़ निवासी दिनेश, दीपक, प्रमोद आदि ने बताया कि ठेकेदार व अधिकारियों को फोन से अवगत कराया गया। इसके बावजूद अंडरपास से पानी खाली नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। लोगों को कई किमी का चक्कर लगाकर खेतों व अन्य कार्यों के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को पत्र लिखकर अंडरपास से जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



ट्रैक्टर खेत तक नहीं पहुंच पा रहे
ट्रैक्टर चालक देवेंद्र रैकवार का कहना है कि अंडरपास में पानी भरा होने के चलते जोताई के लिए ट्रैक्टर खेत तक नहीं पहुंच जाता। पांच किमी का चक्कर लगाकर उन्हें खेत और घर आना पड़ रहा है। इससे समय व रुपयों की बर्बादी हो रही है।
-
मजबूरी में रेलवे ट्रैक से होकगर निकलते हैं
कुलपहाड़ के सुनील यादव कहते हैं कि रेलवे पटरी के उस पार उनके खेत हैं। अंडरपास से गुजरकर ही वह खेत आते-जाते हैं। एक माह से अंडरपास में पानी भरा है। मजबूरी में वह जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं।

15 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा चक्कर
समाजसेवी राजेश यादव का कहना है कि इंदौरा समेत कई गांव के लोग इस अंडरपास से निकलकर कुलपहाड़ आते हैं। एक माह से पानी भरा होने के चलते 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर कुलपहाड़ आना पड़ता है। जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कई बार ठेकेदार से शिकायत की, सुनवाई नहीं
कुलपहाड़ निवासी दिलीप कहते हैं कि अंडरपास लोगों के लिए मुसीबत बना है। पानी भरा होने से वह अपने मवेशियोंं को चराने के लिए खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। कई बार ठेकेदार को अवगत कराया गया लेकिन अंडरपास में भरा पानी खाली नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें