फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद वितरण में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी ने भांजी लाठी, चार किसान घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-​​घटना की जानकारी देता सीएचसी में भर्ती घायल दीपचंद्र। संवाद
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के नैपुरा समिति में खाद वितरण के दौरान शनिवार को लाइन में लगे किसानों को व्यवस्थित कराने के लिए पुलिसकर्मी ने लाठी भांजी। इससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। अपने को बचाने और भागने के दौरान चार किसान घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। घायलोंं ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को दोबारा लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

अधिकारी जिले में भरपूर खाद होने का दावा कर रहे हैं लेकिन सुबह से समितियों में जुट रही किसानों की भीड़ इन दावों की पोल खोल रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही किसान नैपुुरा स्थित समिति पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे महिला और पुरुष किसान अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। दोपहर के समय भीड़ बढ़ने पर लाइन में लगे किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वीडियों में दिखाया गया कि उसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने किसानोंं को व्यवस्थित कराने के लिए हवा में लाठी भांजी। इधर-उधर भागने के दौरान सतौरा निवासी दीपचंद्र, नैपुरा निवासी आकेंद्र, बालादीन व मुन्ना घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया।
घायल दीपचंद्र ने बताया कि वह लाइन मेंं लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तैनात एक पुलिसकर्मी ने अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए लाठी भांजी थी। इससे किसानों में अफरा-तफरी मची और लाठी लगने से वह घायल हुए हैं। सुबह से लाइन लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। ऊपर से लाठी खानी पड़ी। इससे किसानों में आक्रोशित दिखा। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन



समिति में खाद वितरण हो रहा था। लाइन में लगने के दौरान धक्का-मुक्की में किसान घायल हुए। लाठी भांजने और भगदड़ जैसी बात भ्रामक है। किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण कराया जा रहा है।
डाॅ. प्रदीप कुमार, एसडीएम कुलपहाड़

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-घटना की जानकारी देता सीएचसी में भर्ती घायल दीपचंद्र। संवाद

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-घटना की जानकारी देता सीएचसी में भर्ती घायल दीपचंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें