फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Sat, 11 Apr 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में आठ दिन से पानी न आने से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं महकमा पाइप लाइन को दुरस्त करने के नाम पर महज औपचारिकता की है। जिससे लीकेज से लगातार पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं कस्बे के बाशिंदे बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणाें ने जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बे में आठ दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कस्बे के आधे-अधूरे वार्डों तक सिमटी पेयजल योजना से पहले तो एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जाती थी। लेकिन इधर आठ दिन पहले नाला खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन ने पाइप लाइन तोड़  दी। ग्रामीणाें की सूचना के बावजूद विभाग ने चार दिन तक पाइप लाइन मरम्मत की सुध नहीं ली। शिकायत के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान के कर्मचारियाें ने लीकेज को किसी तरह ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी भी खानापूर्ति करके चले गए। जिससे आज भी पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। उधर कस्बे की 30 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता, मेवालाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, महेश, बल्लू सोनी, ईश्वरदास सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार ने बताया कि पेयजल संकट के निराकरण के लिए कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी अवगत करा चुके हैं। फिर भी पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। यदि पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जल संस्थान के जेई एसके वर्मा का कहना है कि पाइप लाइन में कुछ स्थानाें पर लीकेज हैं। जिसका पता लगाकर लीकेज की मरम्मत कराकर 24 घंटे के अंदर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें