फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 01 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा चरखारी व खरेला में फिल्टर प्लांट व टंकी भरने के लिए लगी तीन मोटर फुंक ने से पेयजल आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। जिससे कस्बे में पानी को लेकर हाहाकार मची है। कस्बावासी दूर दराज स्थित जल स्रोतों से पानी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


चरखारी व खरेला कस्बे में अर्जुन बांध से पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्राम अस्थौन के समीप फिल्टर प्लांट लगा है। दो मोटर चरखारी और एक मोटर से खरेला कस्बे में आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले चरखारी में लगी दो मोटर फुंक गई। जिससे कस्बा चरखारी के आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा चरखारी कस्बे की टंकी भरने के लिए लगा बूस्टर मोटर भी खराब है।

जिससे टंकी में पानी नही भर पा रहा है। मोटर फुंकने से तुर्कियाना, कजियाना, खंदिया, चिंतेपुरा, भैरवगंज सहित कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप है। जल संस्थान की ओर से इन मोहल्लों में टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। मगर लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे मोहल्लेवासियों को दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि मोटर खराब होने सेे पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। मोटर दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें