फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा से धसान नदी में छोड़ा पानी, 15 गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 07 परिचय-लहचूरा बांध के दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ जाने पर 6,300 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा व झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में जनपद झांसी स्थित पहाड़ी बांध से छोड़ा गया 6,300 क्यूसेक पानी आ रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी पहुंचने से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब हो गया। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। सोमवार की रात करीब 12 बजे बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख दो गेट दो फीट की ऊंचाई से खोलकर 6,300 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया व जनपद झांसी के लहचूरा, बरौढ़ा, बरौढ़ा, असपुरा, झारखंड और सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है। वहीं, लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में 1,200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया जबकि धसान मुख्य कैनाल में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा गया पानी तहसील चरखारी स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 18 एमएएचपी 07 परिचय-लहचूरा बांध के दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें