फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई कर पेड़ों में डाला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पौधों में पानी डालकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे शिविर के तीसरे दिन दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर गोष्ठी हुई। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. उमाकांत त्रिपाठी, डॉ. दीपक द्विवेदी, डॉ. प्रियंका द्विवेदी, छवि, राधा मिश्रा, अंशिका गुप्ता, पवन, सृष्टि आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
कबरई संवाद के अनुसार हीरादेवी आशारानी कन्या महाविद्यालय के शिविर में छात्राओं ने साफ-सफाई कर पौधों को पानी दिया। कार्यक्रम अधिकारी अरविंद दीक्षित ने कहा कि युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए समय-समय पर कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। शिक्षिका दीपिका ने कहा कि स्वयंसेवी समाज के हित के कार्य करते हैं। इस मौके पर प्राचार्य सुधीर सिंह, शिक्षिका कमलेश, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें