फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से बर्बाद हो रहा पानी

Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिगम अभियंताओं की उदासीनता से टूटी पड़ी पाइन लाइनों से प्रतिदिन हजारों किलो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। बावजूद इसके जलनिगम पाइप लाइन ठीक नहीं करा रहा है, जिससे लोगों में जलनिगम के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन



 
उर्मिल बांध से महोबा तक बिछाई गई 700 एमएम डाया की राइजिंग मेन पाइप लाइन सूरा चौकी के पास टूटी पड़ी है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। एक तरफ बांध और तालाब सूखे पडे़ हैं।



लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं  जलनिगम पाइन लाइन ठीक न कर हजारों लीटर पानी बर्बाद कर रहा है,  जिससे महोबा शहर में पानी किल्लत के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन




जलनिगम के अधिशासी अभियंता बदले- महोबा। सूखा के माहौल में जिले की पेयजल की व्यवस्था करा रहे अधिशासी अभियंता जलनिगम लक्ष्मण प्रसाद को डिवीजन में ही सहायक अभियंता बना दिया है।



शासन ने जलनिगम सिविल शाखा में ओमप्रकाश वर्मा को पेयजल समस्या दुरुस्त करने के लिए नया अधिशाषी अभियंता नियुक्त किया है। चार्ज लेकर उन्होंने उर्मिल बांध को आधार बनाकर शहर की प्यास बुझाने वाली महोबा पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें