फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जलकुंभी साफ, लौटी कीरत सागर की सुंदरता

Thu, 19 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सुबह और विशेष तौर पर शाम को कीरत सागर के किनारे घूमने वाले लोगों के लिए पानी को अभियान चलाकर साफ किया जा रहा है। नगर पालिका महोबा की ओर से वीड हार्वेस्टर मशीन के जरिए दो दिन से जलकुंभी हटाने का काम चल रहा है। जलकुंभी साफ होने से कीरत सागर अपने पुराने स्वरूप में नजर आने लगा है।
विज्ञापन

समय-समय पर सफाई न होने से कीरत सागर में बड़े पैमाने पर जलकुंभी उग जाती है। इससे तालाब की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है। धीरे-धीरे जलकुंभी सड़ने से दुर्गंध भी उठने लगती है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से वीड हार्वेस्टर मशीन जो पानी से जलकुंभी समेत अन्य कचरे को साफ करने के लिए रखी गई है, उसके जरिए मंगलवार व बुधवार को पानी की सफाई की गई। इससे आने वाले लोग अब कीरत सागर को देखकर आनंद ले सकेंगे। रामप्रताप, सुनील, देवीदीन आदि ने बताया कि जलकुंभी को पानी से हटाकर किनारे रखा गया है। जिसे तुरंत हटाए जाने की जरूरत है। अन्यथा यहां पर दुर्गंध फैलना शुरू हो जाएगी। जलकुंभी साफ होने से अब लोग कीरत सागर का बेहतर नजारा ले सकेंगे। उधर, नगर पालिका ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि तालाब की जलकुंभी को साफ कराया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें