फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी, वाहन फंसे

Sun, 08 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अंडरब्रिज में जलभराव होने से इस तरह निकले वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बने अंडरब्रिज पर शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया। जिसमें कई वाहन फंस गए। जलनिकासी न होने से स्थिति इस कदर गंभीर हुई कि आटो तक आधी डूब गई। अंडरब्रिज पर जलभराव से आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को  मजबूरन कई किमी का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।  
विज्ञापन


तीन माह पूर्व मकरबई रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ने अंडरब्रिज का निर्माण कराया था। ताकि राहगीरों को जाम से निजात मिल सके। पत्थर मंडी कबरई से रोजाना सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होने से अंडरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया और सरिया कंकरीट से बाहर निकल आई।

जिससे आए दिन वाहनों के टायर फटने लगे। शुक्रवार की रात हुई बारिश से अंडरब्रिज में पानी भर गया। जिससे ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। व्यापारियों ने मामले की सूचना जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को दी। तब डीएम ने खनिज अधिकारी वीपी यादव व रेलवे के इंजीनियरों को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मकरबई अंडरब्रिज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उधर, बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार, करोड़ों की लागत से कुलपहाड़-जैतपुर के मध्य रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया था। शुक्रवार की रात हुई बारिश से अंडरब्रिज में तीन से चार फीट की ऊंचाई तक पानी भर गया। जिससे आवागमन प्रभावित रहा। तमाम वाहन चालक कई किमी की परिक्रमा लगाकर अपने गंतव्य को जाते दिखे। अंडरब्रिज में जरा सी बारिश में जलभराव होने से जलनिकासी की भी पोल खुल गई है। बारिश के दिनों में समस्या और गहरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें