फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही धंस गई हाईवे की सड़क

Sun, 08 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
हाइवे में गुगौरा के समीप बारिश से धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबा से कबरई तक कराए गए सड़क चौड़ीकरण के काम में सवाल उठ रहे हैं। हल्की बारिश में ही गुगौरा के समीप सड़क धंस गई। शुक्रवार रात आधा दर्जन बाइक सवार इसकी चपेट में आकर चुटहिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चार माह पहले महोबा से कबरई तक सड़क चौड़ी करण का काम कराया गया था। नेशनल हाइवे झांसी डिवीजन द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवाई गई। नेशनल हाइवे में हमीरपुर चुंगी से कबरई तक सड़क बनने से वाहन चालकों को राहत मिली।

लेकिन शुक्रवार की रात हुई हल्की बारिश से गुगौरा गांव के समीप पुलिया के पास सड़क धंस गई। जिसकी चपेट में आकर शुक्रवार रात कबरई से महोबा लौट रहे उमेश अनुरागी, रियल सिंह, आशीष उपाध्याय सहित आधा दर्जन बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने सड़क धंसने की सूचना नेशनल हाइवे झांसी डिवीजन के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें