फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में दिलाएं फसल का मुआवजा

Wed, 11 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने हजारों किसानों के साथ तहसील का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि फरवरी में दो दिन तक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से दलहनी फसलें साठ फीसदी से ज्यादा बर्बाद हो गईं हैं। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वे नहीं किया। इससे नाराज होकर भाजपा नेता ब्रजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत व कमालपुरा के पूर्व प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि 15 दिन में उचित मुआवजा न मिलने पर किसान शांत नहीं बैठेंगे।

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। किसानों की मांगाें को लेकर कमालपुरा, बम्हौरी खुर्द, मुढ़ारी, कुलपहाड़, मोहारी, लाड़पुर, विजयपुर, अंडवारा, चपका बिहार, चुरारी, सुगिरा, भरवारा सहित पचास से ज्यादा गांवाें के किसानों ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वालाें में रामकुमार राजपूत, परशुराम यादव, शिवपाल सिंह, कुंजीलाल, रामरतन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें