फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एम्स के लिए पोस्ट कार्ड अभियान शुरू

Wed, 11 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एम्स खोले जाने की मांग को लेकर लोगों ने पोस्ट कार्ड अभियान शुरू कर दिया है। जगह-जगह लगाए जा रहे शिविरों में पोस्टकार्ड लिखने वालों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित शिविर में 300 से ज्यादा लोगाें ने पोस्ट कार्ड लिखकर दिए। जिन्हें बुंदेली समाज संस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजेगी। इस अभियान में लोगों की भारी रुचि दिखाई दे रही है। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन पोस्ट कार्ड लिखने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

 बुंदेली समाज संस्था के सदस्य हाजी मुट्टन चच्चा, तारा पाटकार, अजय बरसैंया, राकेश सिंह, आलोक खरे ने होली के शुभ अवसर पर पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की थी। सोमवार को करीब 250 लोगाें ने पोस्ट कार्ड लिखे थे और मंगलवार को तहसील में लगाए गए शिविर में 300 से ज्यादा लोगों ने पोस्ट कार्ड लिखकर संस्था को सौंप दिए।
विज्ञापन


 संस्था के सदस्य तारा पाटकार का कहना है कि वह पोस्ट कार्डों को स्वयं डाकघर में डालते हैं। उन्होंने कहा कि जिले को एम्स मिलने से महोबा के अलावा आसपास के जिलों को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें