फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक

विज्ञापन
पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पथ संचलन करके राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। पथ संचलन में शामिल एक सैकड़ा से अधिक सेवक ध्वनि के बीच कदमताल करते हुए गुजरे।
विज्ञापन

रविवार को काशी प्रसाद इंटर कॉलेज परिसर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन जिला प्रचारक संतोष कुमार के निर्देशन में शुरू हुआ। जिला संघ संचालक डा. ओमशंकर, जिला संगठन प्रमुख प्रमोद कुमार, हिंदू जागरण प्रमुख जगनन्नदन शास्त्री, खंड प्रमुख साकेत त्रिपाठी, सक्षम प्रांत उपाध्यक्ष कीर्ति राज, और नगर प्रमुख जयप्रकाश की मौजूदगी में स्वयंसेवक ध्वज पताका के साथ कदम ताल करते हुए दंड लेकर निकले।
मंगली बाजार से होकर हले मुहाल, जलिब और बस स्टैंड से होते हुए स्वामीदास वार्ड से इंटर कालेज में पथ संचलन समाप्त हुआ। जहा राष्ट्र निर्माण और संस्कृति चरित्र के लिए समर्पित सेवकों को कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री महेंद्र गुरुदेव, जिला मंत्री मयंक तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य हम्मीर सिंह, महेंद्र सिंह सेगर, प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार सिंह सहित स्वयं सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें