फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर सेवा व सुरक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पूर्व माध्यमिक संविलियन विद्यालय प्रेमनगर में पौधरोपण हुआ। इसमें प्रभारी डायट प्राचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कबरई क्षमा पांडेय में विद्यालय में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पौधरोपण के बाद कहा कि शिक्षक छात्र को एक-एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि छात्रों में पर्यावरण के प्रति रुचि पैदा हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन और पानी बचाने के लिए अति आवश्यक होता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय वातावरण सुंदर हरा होने पर शिक्षकों व प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बेनी प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान राम सिंह राजपूत, एसएमसी अध्यक्ष लाल चंद्र वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, अनिल तिवार मौजूद रहे। इस दौरान प्राचार्य सुशील बाबू ने राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर रेंजर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को पौधे भेंट कर शपथ दिलाई कि हर छात्र-छात्रा कम से कम 2 पौधे अवश्य लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें। साथ ही, घर में होने वाले मांगलिक कार्य, जन्मदिवस व अन्य महत्वपूर्ण अवसर पर भी गिफ्ट के रूप में पौधों को भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार पांडे, कार्यक्रम अधिकारी व रेंजर प्रभारी डॉ. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. डीके खरे, डॉ. एलसी अनुरागी, शैलेश तिवारी, दिलीप सिंह, हेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें