फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वायरल का प्रकोप, तीन मरीज डेंगू संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जनपद में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लगीं, जिससे पर्चे बनने में दो घंटे लगे। ओपीडी में कुल 612 मरीजों ने उपचार कराया। कई मरीजों ने कई दिनों से बुखार आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उन्हें दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। 186 रक्त नमूनों की जांच में आठ में से तीन डेंगू संक्रमित पाए गए। 58 में से दो टाइफाइड संक्रमित मिले, जबकि 51 मलेरिया नमूने संक्रमण मुक्त रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें