बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के मवइया गांव में वायरल बुखार का प्रकोप है। बुखार से कई बच्चे व ग्रामीण पीड़ित हैं। मंगलवार को वायरल बुखार से ग्रसित एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंच मरीजों का चेकअप किया और दवाएं वितरित कीं।
मवइया निवासी दिनेश का पुत्र पांच वर्षीय रीतेश पिछले दिनों वायरल बुखार की चपेट में आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। तीन दिन डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंच ग्रामीणों का चेकअप किया। बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाएं दी गईं। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि वायरल से मवइया गांव में एक मासूम की मौत होने की सूचना है। 22, 23 और 25 सितंबर को गांव में शिविर लगाकर लोगों का चेकअप किया गया। दो मरीज भी बुखार से पीड़ित मिले। जिन्हें दवाइयां दी गई हैं। जिनकी हालत में सुधार है।