फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Tue, 29 Jul 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाषनगर में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कस्बावासियों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसान यूनियन के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर आक्रोश जताया। समस्या के समाधान का भरोसा मिलने पर कस्बावासी शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर की गलियां हर वर्ष बारिश के मौसम में जलमग्न हो जाती हैं। घरों के अंदर पानी भरने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। एक सप्ताह से मोहल्ले में जलभराव है। लगातार मांग के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे नाराज कस्बावासियों ने दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनोंं ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
इसके बाद कस्बावासी बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेतृत्व मेंं पनवाड़ी ब्लाक कार्यालय पहुंच गए। यहां प्रदर्शनकारियों ने धरना देते हुए समस्या का समाधान न होने पर पर वृह्द आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, लेखपाल बृजेंद्र पाल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। तब धरना प्रदर्शन समाप्त हाे सका। धरने में यूनियन के पदाधिकारी बालाजी, जिलाध्यक्ष देवीदीन, अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र के साथ कस्बावासी सुमन, गोमती, रीता अनुरागी, सुमन, रानी, रशीदा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें