फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के बिलवई गांव में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलित हो गए हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। एडीएम ने समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिलवई निवासी अरविंद, रामसिंह, गुलाब सिंह, रामवचन, संतराम, शिवसिंह, अनिल यादव, सचिन, अजय विश्वकर्मा, राहुल, विक्रम, पुष्पेंंद्र सिंह, लाल सिंह, दीनदयाल आदि ग्रामीण सदर तहसील में एकत्र हुए। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। एडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में सड़क के किनारे ग्राम समाज की भूमि है। उस पर गांव का एक दबंग कब्जा किए है। इससे ग्राम समाज को क्षति हो रही है। कई सालों से उक्त भूमि पर नवरात्र के समय ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा रखवाते हैं लेकिन कब्जा होने से त्योहार मनाने में दिक्कत हो रही है। एडीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें