फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ खनन के पट्टे आवंटन प्रक्रिया का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
-महोबा। ब्लॉक कबरई के कुम्हड़ौरामाफ गांव में पहाड़ों के खनन के लिए पट्टा आंवटन करने की प्रक्रिया शुरू होने का ग्रामीणों ने विरोध किया। डीएम मृदुल चौधरी को शिकायती पत्र देकर पहाड़ टूटने से जनहानि की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जाहिर सिंह के नेतृत्व में मुरलीधर, तुलसीदास, चतुर्भुज, रामदीन, परशुराम, गयाप्रसाद, चंद्रभान, जालिम, मनीराम आदि ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बताया कि गांव से पहाड़ सटा हुआ है। उसके पश्चिम व उत्तर में बस्ती है। पहाड़ खनन के लिए ई-लॉटरी से स्वीकृत करने की प्रक्रिया कराई जानी है। पहाड़ से दो तरफ बस्ती व अलग-बगल खेत होने से यदि पहाड़ में खनन कार्य हुआ तो ग्रामीणों को भारी नुकसान होगा। बताया कि पहाड़ तोड़ने से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पहाड़ का पट्टा न किए जाने और ई-लॉटरी प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें