फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान की बेटी पूजा ने बिना कोचिंग पुलिस भर्ती में फहराया परचम

Wed, 19 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत बम्हौरीकलां के एक किसान की बेटी पूजा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारी और मेहनत-लगन से बिना कोचिंग पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

बम्हौरीकलां निवासी धीरज सिंह की 24 वर्षीय बेटी पूजा पढ़ने में होशियार है। ग्राम पंचायत में हाईस्कूल न होने पर उसने शिवहार गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय से 10वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद जीजीआईसी चरखारी से इंटरमीडिएट व राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की। इससे पहले उसने एसएससी-जीडी के लिए आवेदन किया था। वह एसएससी-जीडी में दौड़ के बाद मैरिट से बाहर हो गई थीं। तब उसने यूपी पुलिस में सिपाही बनने के लिए अपनी तैयारी शुरू की। उसने प्रतिदिन सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई की। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद चरखारी स्थित बुंदेलखंड डिफेंस अकादमी से दौड़ की तैयारी की। बेटी की कामयाबी से किसान धीरज सिंह, मां संगीता सिंह गदगद हैं।
धीरज ने बताया कि उसके पास 12 बीघा जमीन है। खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका पुत्र संजय सिंह भी स्नातक पास है। इकलौती बेटी ने पुलिस भर्ती प्रदेश में पांचवां स्थान पाकर माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें