फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना डायवर्जन दिए रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने से भड़के ग्रामीण

Sun, 26 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लाॅक कबरई के मौजा पचपहरा में रेलवे स्टेशन चरखारी समपार 426 में पचपहरा-करहरा रोड पर अंडरब्रिज निर्माण के लिए रविवार से रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी जाएगी। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए कोई डायवर्जन मार्ग न बनाए जाने से समस्या खड़ी हो गई है। शनिवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम को मामले से अवगत कराया। उन्होंने रूट डायवर्जन किए जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पचपहरा निवासी रामकिशन राजपूत, सिद्धगोपाल, मदनपाल, विजय, जयहिंद, कालीचरन, कुंवरलाल, कमलापत, मातादीन आदि ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि रेल विभाग की ओर से 10 अक्तूबर को अवगत कराया गया था कि पचपहरा-करहरा मार्ग पर अंडरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस मार्ग को पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा। निर्माण समय तक वाहनों और लोगों के आवागमन के लिए विभाग डायवर्जन मार्ग बनाकर देगा। आरोप है कि विभाग ने अभी तक डायवर्जन मार्ग बनाकर नहीं दिया और 26 अक्तूबर को पचपहरा-करहरा रोड बंदकर निर्माण करना चाहते हैं। इससे ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। उन्होंने डायवर्जन मार्ग तैयार न किए जाने तक पचपहरा-करहरा रोड का आवागमन बंद न किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें