फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंडरपास के निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 19 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। फोरलेन सड़क का काम करा रही कंपनी की ओर से अंडरपास का निर्माण न कराए जाने से यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित दो गांव के ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर कैमाहा के आगे जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर फोरलेन सड़क का निर्माण करा रही कंपनी के साइट इंजीनियर ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने का काम कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसमें कंपनी की ओर से पुराने रास्ते से जाने के लिए अंडरपास नहीं बनाया जा रहा है। अंडरपास न बनाए जाने से मलका व ऊजरा गांव के ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर आड़े-तिरछे ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के मलहरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।



ग्रामीण रामकुमार, देवेंद्र, हरिओम, प्रमोद आदि का कहना था कि अंडरपास न बनाए जाने से आवागमन प्रभावित होगा। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। एनएचएआई के अधिकारी मौके पर आएं और उनकी समस्या का समाधान करें। इसके बाद निर्माण करा रही कंपनी के साइट इंजीनियर अवध राज सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा कराए जाने का भरोसा दिया। तब चार घंटे बाद जाम खुल सका और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें